विदिशा में रोजगार, अप्रेंटिसशिप मेला जैसे आयोजन जारी रहेंगे : अंशुल
(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
विदिशा। विदिशा जिले में युवा संगम कार्यक्रम के तहत आयोजित रोजगार मेला, अप्रेंटिसशिप मेला और स्वरोजगार में आकांक्षी युवाओं हेतु किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए कलेक्टर अंशुल कुमार गुप्ता को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। वहीं जिला रोजगार अधिकारी डॉक्टर ए बी खान को भी युवा संगम कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रशंसा पत्र दिया गया है। रोजगार आयुक्त गिरीश शर्मा द्वारा प्रेषित किए गए प्रशंसा पत्र में विगत वर्ष दिसम्बर महीने में विदिशा जिले में युवा संगम कार्यक्रम के तहत आयोजित रोजगार मेला, अप्रेंटिसशिप मेला एवं स्वरोजगार में आकांक्षी युवाओं के लिए उल्लेखनीय कार्य किया गया है। उक्त कार्यक्रम अंतर्गत प्रदेश में आपके जिले का रैंक प्रथम है। आपके नेतृत्व में किया गया कार्य प्रशंसनीय है, भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा है। वहीं इस प्रशंसा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने कहा है कि हमारा प्रयास है कि जिले के हर युवाओं को रोजगार या स्वरोजगार दिलाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। रोजगार मेला जैसे आयोजनों का क्रम जारी रहेगा।





