मुख्यमंत्री मोहन यादव आज करेंगे स्वच्छ जल अभियान का शुभारंभ

0
199

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
भोपाल। मोहन यादव आज शाम को मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन से “स्वच्छ जल अभियान” का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ शुरू होगा। अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के महापौर, नगरपालिका निगम, नगरपालिका परिषद, नगर पंचायतों के अध्यक्ष, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के राज्य एवं जिला स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल गुणवत्ता का व्यापक परीक्षण करना है। साथ ही जल आपूर्ति प्रणाली में लीकेज, दूषित जल की पहचान कर समय पर सुधार करना, जिससे जल-जनित बीमारियों से बचाव हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here