Tuesday, June 2, 2026
spot_img

योगी ने संगम में लगायी आस्था की डुबकी, साधु—संतों ने किया स्वागत

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रयागराज में लगे माघ मेले में संगम पर स्नान किया और मां गंगा की पूजा अर्चना की। उन्होंने तीन बार आस्था की डुबकी लगाई और बाद में संगम नोज के पास सतुआ बाबा के साथ नौका की सवारी भी की।
माघ मेला क्षेत्र स्थित सतुआ बाबा के शिविर में साधु-संतों ने मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। इस अवसर पर स्वामी चिदानंद सरस्वती समेत कई संत-महात्मा मौजूद रहे। योगी ने माघ मेले में की गई व्यवस्थाओं को लेकर साधु-संतों से जानकारी ली।

मेला क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आगमन से विशेष चहल-पहल रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। योगी आदित्यनाथ तीर्थराज प्रयाग में आयोजित श्रीमद् जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी भगवान के 726वें जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। वहां पर सभी साधु संतों के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री के साथ मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और नंद गोपाल नंदी ने भी संगम में स्नान किया। इसके बाद योगी ने संगम नोज पर गंगा पूजन किया। संगम तट के पास वे करीब 32 मिनट तक रहे। योगी ने लेटे हनुमान जी का भी दर्शन-पूजन किया फिर सतुआ बाबा के शिविर की ओर प्रस्थान किए। मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के प्रमुख स्नान पर्वों की तैयारियों की समीक्षा की। दरअसल, 44 दिनों तक चलने वाले माघ मेले में रोजाना 10 लाख के आसपास श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बाद भी संगम की रेती पर साधु-संत, अखाड़े और कल्पवासी डेरा जमाए हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles