Tuesday, June 2, 2026
spot_img

उत्तर प्रदेश में फिर बढ़ेगी सर्दी की मार, घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों की तेज धूप के बाद एक बार फिर सर्दी अपना असर दिखाने जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गंभीर शीतलहर की स्थिति बन सकती है।Uttar Pradesh Cold Wave: Kanpur Plunges to 4.2°C, Severe Chill Predicted  from December 8 | Outlook India
मौसम में यह बदलाव सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण देखने को मिलेगा। बीते दिनों अधिकतम तापमान में हुई बढ़ोतरी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से थी, जिसने अस्थायी रूप से शीतलहर को रोके रखा था। लेकिन अब उत्तर-पश्चिमी हवाओं के तेज होने से ठंड में इजाफा होगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार को राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। प्रदेश में वाराणसी (बीएचयू) में सबसे अधिक 24.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद गाजीपुर में 24 डिग्री, प्रयागराज में 23.8 डिग्री और बाराबंकी में 23.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मेरठ में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अलीगढ़ में 5.8 डिग्री और बरेली में 5.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। राजधानी लखनऊ में सोमवार से स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने अनुकूल मौसम और घने कोहरे की आशंका न होने के चलते स्कूलों की छुट्टियां आगे न बढ़ाने का फैसला किया है। आदेश के अनुसार सभी कक्षाओं के लिए स्कूल सुबह 10 बजे से संचालित होंगे। अभी तक कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं लग रही थीं, लेकिन 12 जनवरी से सभी कक्षाओं के लिए नियमित पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles