Tuesday, June 2, 2026
spot_img

उप्र भाजपा का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहॅुचे पंकज चौधरी ने विपक्ष पर बोला हमला

कहा… विकसित भारत जी रामजी अधिनियिम पर विपक्ष भ्रम पैदा कर रहा है

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में सभी रामभक्तों, कारसेवकों के साथ उन सभी को आदरपूर्वक नमन करता हूं जिनके संघर्ष, पराक्रम, आस्था और विश्वास से मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम के भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण संभव हुआ है। श्री चौधरी सोमवार को अयोध्या में अवध क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों सहित अवध क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सैद्धांतिक एवं राजनीतिक संघर्षों की प्रतीक अयोध्या नगरी में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में आप सभी के बीच आकर मैं भावविभोर हूं। इससे पूर्व अयोध्या में विभिन्न स्थानों पर पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने अयोध्या में राम लला के दर्शन करके लोकमंगल के लिए प्रार्थना की।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे गर्व कि मैं ऐसी पार्टी का ना केवल सदस्य हूं बल्कि देश के सबसे बडे़ राज्य का अध्यक्ष भी हूं। जिस पार्टी की स्थापना सत्ता के लिए नही है बल्कि राष्ट्र सेवा के लिए हुई। भाजपा ने मुझपर विश्वास दिखाया और 1991 से लेकर 2024 तक, 07 बार मुझे संसद भेजा। इसके लिए केन्द्रीय नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त करता हूं। अयोध्या हमारी राजनीतिक आइडियोलॉजी और संघर्षों का प्रतीक है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प एक देश, एक प्रधान और एक निशान को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आर्टिकल 370 को समाप्त करके साकार किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय दर्शन को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गरीब, वंचित व उपेक्षित वर्ग के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित किया है।
श्री चौधरी ने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संकल्प से देश की पुरातन संस्कृति से विश्व को आलोकित करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कर रहे है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक सहित राष्ट्र के सभी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक केन्द्र विश्व को भारत की गौरवशाली परम्पराओं का संदेश दे रहे हैं। देश के युगदृष्टा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराकर मुक्त गगन को राममय कर दिया। अभी कल ही सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर एक हजार वर्षों की संघर्ष गाथा के साथ आस्था, विश्वास और अविनाशी भारतीय संस्कृति का दर्शन विश्व ने किया है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे नेता के नेतृत्व में काम कर रहे हैं जो विश्व में सार्वधिक लोकप्रिय हैं और जिन्हें विश्व के 28 देशों ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है।
श्री चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता ही मेरेे लिए सर्वोपरि है। संगठन ही हम सबक की स्ट्रेंथ है, संगठन ही हम सब लोगों की पहचान है। मैं पंकज चौधरी से पहले संगठन का एक कार्यकर्ता हूं। कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी का दायित्व है कि हम सभी अपने संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जैसे महान नेताओं ने हमें जो विरासत दी हैै, हम सभी उस विरासत को आगे बढ़ायें और मजबूत करें।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार देश के समुचित विकास के लिए समर्पित है। अर्थव्यवस्था की मजबूती, एक्सप्रेसवे सहित सड़क निर्माण में ऐतिहासिक कार्य, डिफेंस एक्सपोर्ट, स्टार्टअप कल्चर सहित विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अग्रणी बना हुआ है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर के सेंकेण्ड फेज की शुरूआत हो चुकी है। वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट आ चुका है। हमें फिर बूथ पर पहुंचकर एक-एक व्यक्ति से संपर्क करके अभियान में जुटना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी रामजी अधिनियिम को लेकर विपक्ष भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहा है। हमें वीबी-जी राम जी अधिनियिम की सच्चाई और श्रमिको के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय को जनता के बीच पहुॅचाना है। उन्होंने कहा कि जहां मनरेगा में खराब गुणवत्ता, व्यापक भ्रष्टाचार, कम मजदूरी पेंमेंट, लेट पेमेंट तथा किसानों से जुड़ी समस्याएं थी वहीं वीबी-जी राम जी में ग्रामीण परिसम्पत्तियों पर फोकस, ग्राम सभा स्तर पर कार्ययोजना, तकनीकी का प्रयोग, भ्रष्टाचार का अन्त, 100 की जगह 125 दिन का काम, 7 दिन में भुगतान, किसानों के हित की रक्षा समाहित है।
उन्होंने कहा कि 2047 का विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए हम सभी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जुटना है। क्योंकि विकसित भारत के संकल्प में देश के प्रत्येक व्यक्ति की आत्मनिर्भरता, आर्थिक संपन्नता और वैभवशाली राष्ट्र निर्माण की संकल्पना को साकार करने की दृढ़ इच्छाशक्ति समाहित है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles