Tuesday, June 2, 2026
spot_img

रिजर्व बैंक ने खरीदी 50,000 करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियां

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

मुंबई।  रिजर्व बैंक ने सोमवार को खुले बाजार से 50,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदीं।
केंद्रीय बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों के पास नकदी की उपलब्धता बढ़ाने के उपायों के तहत यह खरीद की है। यह चार समान किस्तों में दो लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद के तहत तीसरी किस्त है।
रिजर्व बैंक की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि उसने सात तरह की प्रतिभूतियों की खरीद की है जिनकी मियाद साल 2029 से 2053 तक अलग-अलग समय में पूरी हो रही है। इसमें तीन साल, पांच साल, छह साल, आठ साल, नौ साल, 11 साल और 27 साल की प्रतिभूतियां शामिल हैं। इन प्रतिभूतियों पर 6.64 प्रतिशत से 8.32 प्रतिशत ब्याज दर हैं।
पहली किस्त में 50 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां 29 जनवरी को खरीदी गयी थीं। दूसरी किस्त के तहत 05 जनवरी को खरीद की गयी थी। आखिरी किस्त 22 जनवरी को खरीदी जायेगी।
दिसंबर में इससे पहले भी दो समान किस्तों में केंद्रीय बैंक ने एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद की थी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles