(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को उत्तरायण, मकर संक्रांति पावन पर्व पर गुजरात में अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन–पूजन और गौ माता का पूजन किया तथा थलतेज स्थित गुरुद्वारा गोबिंद धाम में मत्था टेका और पतंगोत्सव में शामिल होकर पतंग भी उड़ाई।”
श्री शाह ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, “जय जगन्नाथ, हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उत्तरायण के पवित्र अवसर पर अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन–पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महाप्रभु की कृपा देशवासियों पर सदैव बनी रहे।”
एक अन्य पोस्ट में गृह मंत्री ने कहा, “सनातन धर्म में गौ माता की सेवा व पूजन का विशिष्ट महत्व है। आज उत्तरायण के अवसर पर अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में गौ माता का पूजन किया।
एक्स पर एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “उत्तरायण का पर्व पूरा गुजरात हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। आज अहमदाबाद के अर्जुन ग्रीन फ्लैट्स, नारणपुरा वार्ड में आयोजित सार्वजनिक पतंगोत्सव में शामिल होकर पतंग उड़ाई।”





