Tuesday, June 2, 2026
spot_img

मणिकर्णिका घाट पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा, 16 हिरासत में

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

वाराणसीर। बनारस के मणिकर्णिका घाट पर पुनर्विकास को लेकर चल रहे कार्यों के दौरान रानी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़े जाने के आरोप को लेकर सोमवार को दर्जनों लोगों ने घाट पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, वे मौके पर पहुंचे और समझाने-बुझाने का प्रयास किया।
लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। मौके की नाजुक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया। 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि इन लोगों ने किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली थी। साथ ही, उन्होंने धार्मिक माहौल को खराब करने का प्रयास भी किया। मना करने के बावजूद जबरदस्ती विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन करने वाले लोग पाल समाज से बताए जा रहे हैं। ये सभी मणिकर्णिका घाट पहुंचकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ये लोग प्रयागराज से आए थे। प्रदर्शन के दौरान इन लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। थाने लाकर पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles