Tuesday, June 2, 2026
spot_img

जिंसी स्लॉटर हाउस में गंभीर अनियमितताएं उजागर, कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा ने खोला मोर्चा

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने आज बुधवार को भोपाल जिंसी स्थित स्लॉटर हाउस पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया, जहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने पाया कि स्लॉटर हाउस का सामने का मुख्य द्वार सील दर्शाया गया था, जबकि पीछे का दरवाज़ा खुला मिला। इससे यह संकेत मिला कि प्रशासन को गुमराह करते हुए पीछे के रास्ते से अनैतिक और अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
निरीक्षण के समय मौके पर स्लॉटर हाउस संचालक असलम चमड़ा का निजी वाहन तथा नगर निगम के वाहन भी बाहर खड़े पाए गए। इसके साथ ही यह जानकारी भी सामने आई कि निरीक्षण की सूचना मिलते ही महत्वपूर्ण फाइलों, दस्तावेजों और अन्य सबूतों को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा था, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया।
कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के हस्तक्षेप के बाद स्लॉटर हाउस को तत्काल प्रभाव से पूर्णतः सीलबंद कराया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके और साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो। कांग्रेस पार्टी ने इस पूरे प्रकरण को प्रशासनिक लापरवाही और संभावित मिलीभगत का परिणाम बताते हुए निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा ने नगर निगम प्रशासन और महापौर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जो बीजेपी के नेता हिन्दूओं के नाम पर राजनीति करते है अगर जरा सी भी शर्म हो तो गौमाता काटी गई है इस पर कुछ बोले, अगर सही कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस सीएम हाउस का घेराव करेगी। इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज सहित कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जनता के स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और पारदर्शिता के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रहेगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles