Tuesday, June 2, 2026
spot_img

भोपाल–देवास राज्य राजमार्ग पर कचरा संग्रहण एवं प्रबंधन के लिये एमओयू पर हस्ताक्षर

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
भोपाल। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मध्य भोपाल–देवास राज्य राजमार्ग पर कचरा संग्रहण एवं प्रबंधन को लेकर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव एवं विकास आयुक्त दीपाली रस्तोगी की उपस्थिति में एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक भरत यादव तथा ग्रामीण विकास विभाग के संचालक छोटे सिंह द्वारा संपादित किया गया।
समझौते का उद्देश्य भोपाल–देवास राज्य राजमार्ग के अंतर्गत आने वाले शहरी निकायों एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों में फुली मैकेनाइज्ड वाहन-माउंटेड रोड वैक्यूम लिटर कलेक्शन मशीन के माध्यम से सड़क की नियमित सफाई, रख-रखाव तथा अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करना है।
एमओयू के तहत जिला पंचायत सीहोर द्वारा परियोजना की निगरानी, विभागीय समन्वय एवं कचरा निपटान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। वहीं एमपीआरडीसी के टोल ठेकेदार (कन्सेशनायर) द्वारा मशीन का संचालन, चालक एवं ऑपरेटर की तैनाती, ईंधन की व्यवस्था, मशीन का रख-रखाव तथा दैनिक रिकॉर्ड संधारण की जिम्मेदारी निभाई जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles