Tuesday, June 2, 2026
spot_img

कांग्रेस की संसदीय रणनीति समिति की बैठक, बजट सत्र में मनरेगा और वोटिंग अधिकार होंगे प्रमुख मुद्दे

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नयी दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की संसदीय रणनीति समिति की मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता पार्टी संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बैठक में आगामी बजट सत्र की रणनीति को लेकर व्यापक चर्चा की गई। विशेष रूप से बजट सत्र के पहले चरण में किन मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा, इस पर विस्तार से मंथन हुआ। चर्चा के दौरान सबसे अहम मुद्दा मनरेगा का रहा जिसे पार्टी नेताओं ने प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण मामले को संसद के बजट सत्र में प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को संसद में पूरी मजबूती से उठाने का फैसला किया है। इसमें पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिनमें अरावली क्षेत्र और ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट प्रमुख रहे। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गयी है।
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतोंं ,स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़े मसलों को संसद में उठाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही विदेश नीति और आयात शुल्क को लेकर अमेरिका के दबाव जैसे मुद्दों पर भी सरकार से जवाब मांगने की रणनीति बनायी गयी है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles