Tuesday, June 2, 2026
spot_img

2027 चुनाव की तैयारी में जुटें सपाई : अखिलेश

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाना होगा।
शुक्रवार को सैफई स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में श्री यादव ने इटावा, मैनपुरी, औरैया, फर्रुखाबाद और कन्नौज से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर जनसंपर्क अभियान तेज करें और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखें।
बैठक सुबह करीब 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चली। सर्द मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासित और योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर ही 2027 में सफलता मिलेगी।
बैठक के दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी गई और कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया। बैठक के बाद श्री यादव सैफई से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि वह गुरुवार देर शाम सैफई पहुंचे थे, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए एकत्र हुए थे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles