Tuesday, June 2, 2026
spot_img

देश में नफरत की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरा: जीतू पटवारी

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
इंदौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को एक बयान देकर राजनीतिक माहौल गर्मा दिया। उन्होंने कहा कि देश में नफरत की राजनीति लगातार बढ़ रही है, जिससे लोकतंत्र को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर पटवारी ने नाथूराम गोडसे का जिक्र करते हुए कहा कि गोडसे देश का पहला आतंकवादी था, जिसने महात्मा गांधी जैसे महान नेता की हत्या की।
पटवारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमेशा प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया, लेकिन हिंसा और नफरत की सोच ने उन्हें खत्म कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज उसी विचारधारा को दोबारा आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, जो समाज को बांटने का काम कर रही है।
दरअसल, एसएआर प्रणाली में बूथ लेवल ऑफिसर और भाजपा के बूथ लेवल एजेंट द्वारा कथित धांधली कर लोगों को नोटिस दिए जाने की शिकायत को लेकर जीतू पटवारी अपनी विधानसभा क्षेत्र के इंदौर के राजेंद्र नगर थाने पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने यह बयान दिया। पटवारी ने आरोप लगाया कि जानबूझकर लोगों के बीच विवाद पैदा किए जा रहे हैं और वोटर लिस्ट से नाम हटाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर किया जा रहा है।
पटवारी ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के नागरिक जागें और उन ताकतों का विरोध करें, जो नफरत फैलाकर देश को बांटने का काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गोडसे की विचारधारा को गलत तरीके से महिमामंडित किया जा रहा है, जबकि प्रेम और शांति की बात करने वालों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जनता समय रहते नहीं जागी, तो देश को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles