(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
मुम्बई। एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन के बाद उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री बन गई हैं। सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र में उप मुख्यमंत्री बनने वाली पहली महिला नेत्री हैं। उन्होंने शाम पांच बजे मुंबई के लोक भवन में शपथ ग्रहण की। महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सुनेत्रा पवार के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद सवाल ये हो रहे हैं कि शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के साथ अच्छा ख़ासा बहुमत होने के बाद भी बीजेपी ने सुनेत्रा पवार को उप मुख्यमंत्री क्यों बनाया है।
2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव बीजेपी ने एनसीपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के साथ मिलकर लड़ा था। महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 145 सीटों की ज़रूरत होती है। गठबंधन में चुनाव लड़ने के बावजूद बीजेपी अकेले दम पर बहुमत हासिल करने के क़रीब पहुंच गई थी। बीजेपी को 132 सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि इसके बावजूद बीजेपी ने 57 सीट वाली शिवसेना और 41 सीट वाली एनसीपी को सरकार का हिस्सा बनाया। उसका कारण साफ है कि भाजपा को न शिव सेना बरगेन कर सके और न एनसीपी अजीत पवार की पार्टी। यही कारण है कि अजीत पवार की पत्नी को भाजपा ने सरकार का हिस्सा बनाया है। जिससे शिवसेना सिंदे गुट बारगेन न कर सके।





