Tuesday, June 2, 2026
spot_img

बिल गेट्स, एआई सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नयी दिल्ली। गेट्स फाउंडेशन इंडिया ने कहा है कि अमेरिकी व्यापार दिग्गज बिल गेट्स यहां चल रहे एआई इंपैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे। फाउंडेशन के इस ऐलान से उन खबरों पर विराम लग गया है जिनमें कहा गया था कि श्री गेट्स इस सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। फाउंडेशन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह जानकारी देते हुए बताया कि वह सम्मेलन में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपना मुख्य भाषण देंगे।
फाउंडेशन ने अपनी पोस्ट में कहा कि भारत एआई के क्षेत्र में एक वैश्विक अग्रणी देश है, जिसके पास दुनिया के सबसे बड़े प्रतिभाशाली विशेषज्ञों का समूह है। विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से इसे अपनाने और बड़े पैमाने पर नवाचार की शक्ति भारत के पास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एआई विकसित भारत के दृष्टिकोण का केंद्र बन गई है, जो समावेशी विकास और जिम्मेदार नवाचार को बढ़ावा दे रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी कहा गया है कि सरकार, स्टार्टअप, शिक्षाविदों और उद्योग को एक साथ लाने वाला भारत का विशिष्ट सार्वजनिक-निजी मॉडल यह साबित कर रहा है कि यह एआई मेधा का निर्माण जनहित, समावेश और पूरे विश्व के लिए किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि यह शिखर सम्मेलन 16 फरवरी से शुरू हुआ है और 20 फरवरी तक चलेगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकार के प्रमुख, मंत्री, वैश्विक तकनीकी नेता, प्रख्यात शोधकर्ता, बहुपक्षीय संस्थान और उद्योग जगत के हितधारक शामिल हो रहे हैं। ये सभी समावेशी विकास को आगे बढ़ाने में कृत्रिम मेधा की भूमिका पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles