Tuesday, June 2, 2026
spot_img

एपस्टीन फाइल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मित्रों और केंद्रीय मंत्रियों का नाम आना बेहद गंभीर बात: राहुल

नयी दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि “एपस्टीन फाइल” में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मित्रों और केंद्रीय मंत्रियों का नाम आना बेहद गंभीर बात है और यह देश की छवि से जुड़ा बड़ा प्रश्न है। श्री गांधी ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि एपस्टीन जैसे घिनौने अपराधी के साथ नाम जुड़ना अपने आप में शर्म की बात है और सरकार को देश की जनता के समक्ष इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर भी सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि इस समझौते में देश के हितों से समझौता किया गया। सरकार ने देश का डेटा सौंप दिया, किसानों को नुकसान पहुंचाया और कपड़ा उद्योग को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस नेता ने देश के दो बड़े उद्योगपतियों का नाम लेते हुए दावा किया कि अमेरिका में चल रहे केस ने सरकार की नींद उड़ा रखी है क्योंकि यह मामला भाजपा की वित्तीय संरचना से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 14 महीनों से इस पर कोई कार्रवाई नहीं होना अपने आप में सवाल खड़े करता है। श्री गांधी ने कहा कि कांग्रेस देशहित के मुद्दों पर पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा, “मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे, एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।”

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles