Tuesday, June 2, 2026
spot_img

मोदी दो दिन की यात्रा पर आज जायेंगे इजरायल

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिन की यात्रा पर इजरायल जायेंगे जहां वह प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढाने की संभावनाओं पर करेंगे। प्रधानमंत्री इज़राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि श्री मोदी प्रधानमंत्री नेतन्याहू के निमंत्रण पर 25 और 26 फरवरी को इज़राइल की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। यह श्री मोदी की इज़राइल की दूसरी यात्रा होगी। यात्रा के दौरान श्री मोदी प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता भारत–इज़राइल सामरिक साझेदारी में महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा एवं सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार एवं अर्थव्यवस्था तथा लोगों के बीच संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
श्री मोदी इज़राइल के राष्ट्रपति हर्ज़ोग से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे।
यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरे और दीर्घकालिक सामरिक संबंधों की पुष्टि करेगी तथा साझा चुनौतियों की समीक्षा करने और दो सशक्त लोकतंत्रों के बीच सुदृढ़ एवं दूरदर्शी साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles