ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल का नाम न बदलने को लेकर मोदी पर लगाया भेदभाव का आरोप

0
207
ममता ने पश्चिम बंगाल के लिए ‘बांग्ला’ नाम पक्का करने का किया वादा

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार द्वारा केरल का नाम बदलकर ‘केरलम्’ करने के परिप्रेक्ष्य में कहा कि पश्चिम बंगाल का नाम ‘जानबूझकर नहीं बदला जा रहा है लेकिन एक दिन ऐसा आएगा जब हम ‘बांग्ला’ नाम पक्का करेंगे और मंजूरी छीन लेंगे।
सुश्री बनर्जी ने केरल के लोगों को उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर बधाई दी लेकिन आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के बीच ‘लिखी हुई साठगांठ’ से यह बदलाव मुमकिन हुआ। उन्होंने कहा, “मुझे दूसरे राज्यों के नाम बदलने पर कोई एतराज नहीं है। दूसरे राज्यों को अपने नाम बदलने दें। हम काफी लचीले हैं। हम किसी राज्य के खिलाफ नहीं हैं। हम सभी राज्यों से प्यार करते हैं। मेरा सवाल यह है कि पश्चिम बंगाल का प्रस्ताव सालों से क्यों रुका हुआ है।” सुश्री बनर्जी ने कैबिनेट से नए नाम को मंजूरी मिलने के तुरंत बाद कहा कि राज्य के नाम के अल्फाबेटिकल ऑर्डर की वजह से उसे नुकसान हुआ है।
सुश्री बनर्जी ने केरल की मंजूरी को राजनीतिक तालमेल से जोड़ते हुए आरोप लगाया, “उन्हें यह इसलिए मिला क्योंकि आज केरल में भाजपा और माकपा के बीच समझौता हो चुका है। यह अब बिना लिखा हुआ समझौता नहीं है। यह अब लिखा हुआ है। आज का फैसला यह साबित करता है।” उन्होंने बार-बार पश्चिम बंगाल के नाम को बदलने में हो रही देरी पर सवाल उठाते हुए पूछा, “बांग्ला को बार-बार क्यों वंचित रखा जाएगा?” उन्होंने विरोध करते हुए कहा, “एक दिन आप जाएंगे। लेकिन हम बांग्ला नाम पक्का करेंगे। हम मंजूरी छीन लेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here