Tuesday, June 2, 2026
spot_img

पीएम मोदी को इजरायली संसद नेसेट के ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता/एजेंसी)
तेल अवीव। इजरायल की संसद नेसेट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया है। इजरायल की दो दिन की यात्रा पर गये श्री मोदी ने बुधवार को नेसेट को संबोधित किया जिसके बाद नेसेट के स्पीकर ने श्री मोदी को नेसेट के सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल से सम्मानित किया। सम्मान लेने के बाद श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा , ” मुझे नेसेट मेडल पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मैं इसे विनम्रता और आभार के साथ स्वीकार करता हूँ।यह सम्मान किसी एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि भारत और इज़राइल के बीच हमेशा रहने वाली दोस्ती को श्रद्धांजलि है।यह उन साझा मूल्यों को दिखाता है जो हमारे दोनों देशों को रास्ता दिखाते हैं।” इस अवसर पर विदेश मंत्री डा एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल , विदेश सचिव विक्रम मिस्री और इजरायल में भारत के राजदूत जितेन्द्र पाल सिंह भी मौजूद थे। इस मौके पर नेसेट को भारतीय रंगों से सजाया गया था।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles