Saturday, June 13, 2026
spot_img

संसद में प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर प्रियंका ने व्यापक चर्चा की रखी मांग

नयी दिल्ली(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। कांग्रेस सांसद और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर जो बयान दिया है उसमें कोई नई बात सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि संसद के बजट सत्र के दूसरे भाग के दौरान सोमवार को प्रधानमंत्री ने लोकसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर बयान दिया जिसमें उन्होंने भारतीय नागरिकों की सुरक्षित देशवापसी से लेकर एलपीजी जैसी जरूरी व्यवस्थाओं पर सरकार के कदमों की जानकारी दी।
श्रीमती वाड्रा ने इस बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को मौजूदा परिस्थितियों से अवगत कराया है, लेकिन उनके बयान में कोई नई बात सामने नहीं आई। उन्होंने कहा, “इस मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए, ताकि सभी पक्ष अपनी बात रख सकें और देश के सामने हर दृष्टिकोण आए।”
गौरतलब है कि विपक्षी दल ईरान में जारी जंग और पश्चिम एशिया में बने हालात के कारण देश में गैस की किल्लत पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को दोहराते हुए कांग्रेस महासचिव ने सदन में व्यापक चर्चा की मांग रखी है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles