Tuesday, June 2, 2026
spot_img

काशी में घूमने आए पर्यटकों को प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों ने जमकर पीटा, एक की मौत, दो अन्य घायल, चार गिरफ्तार

वाराणसी(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)।धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी काशी में घूमने आए एक पर्यटक की प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों की पिटाई से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। सोनभद्र से आए पांच युवक रविवार सुबह नमो घाट घूमने पहुंचे थे। गेट नंबर दो के पास प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों और बाउंसरों ने उन्हें रोक लिया।
किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गया। गार्डों और बाउंसरों की पिटाई से तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां राजेंद्र उर्फ चिंटू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय कुमार सिंह ने बताया कि नमो घाट पर सुबह पांच युवक घूमने आए थे। गेट नंबर दो पर बैरिकेडिंग थी। वहां प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों के साथ युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इस घटना में चिंटू जायसवाल को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि घटना में शामिल सभी गार्डों को भोर में ही गिरफ्तार कर लिया गया। चार गार्ड थे और सभी की गिरफ्तारी हो चुकी है। परिजनों से तहरीर लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाकी लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। उनके नाम सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles