Saturday, June 13, 2026
spot_img

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ नजर आईं अक्षरा सिंह, गाना ‘घिस घिस घिस’ में मचाया धमाल

मुंबई(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ फिल्म वेलकम टू द जंगल के नए गाने ‘घिस घिस घिस’ में नजर आ रही हैं। ‘घिस घिस घिस’ में अक्षरा सिंह का दमदार अंदाज और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों का दिल जीत रहा है। बॉलीवुड और भोजपुरी का यह अनोखा संगम गाने को और भी खास बना रहा है। गाने को विक्रम मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल अभिनव शेखर ने लिखे हैं। जोशीले संगीत और शानदार डांस मूव्स से भरपूर यह गाना दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है।
गाने को लेकर उत्साहित अक्षरा सिंह ने अपने अंदाज में कहा,“फटेगा स्पीकर और ब्रेक होगा पूरा डांस फ्लोर. ई गाना सुनके अगर आप नाचने लग जाएं… त हमरा पर इल्जाम मत लगाइएगा।” अक्षरा का यह बयान सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है और उनके प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा रहा है।
अहमद खान द्वारा निर्देशित ‘वेलकम टू द जंगल’ को ए.ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 द्वारा सीता फिल्म्स और राकेश डांग के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह बेस इंडस्ट्रीज़ ग्रुप प्रोडक्शन है, जिसे राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के निर्माता फिरोज़ ए. नाडियाडवाला हैं।‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।जंगली म्यूज़िक द्वारा प्रस्तुत ‘घिस घिस घिस’ अब सभी प्रमुख ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम हो रहा है, जबकि इसका फुल म्यूज़िक वीडियो टाइम्स म्यूज़िक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
अक्षरा सिंह की बढ़ती लोकप्रियता और बॉलीवुड में उनकी मजबूत मौजूदगी यह साबित कर रही है कि वह अब सिर्फ भोजपुरी सिनेमा की ही नहीं, बल्कि देशभर के दर्शकों की पसंदीदा कलाकार बन चुकी हैं। ‘घिस घिस घिस’ में उनका धमाकेदार अंदाज इस बात का ताजा उदाहरण है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles