15 अगस्त को अनमोल सिनेमा, ज़ी एक्शन और अनमोल सिनेमा 2 पर प्रसारित होगी देशभक्ति से भरपूर सुपरहिट फ़िल्में

0
146

(24x7newstime Correspondent)
मुंबई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को अनमोल सिनेमा, ज़ी एक्शन और अनमोल सिनेमा 2 पर पूरे दिन देशभक्ति से भरपूर, एक्शन से लबरेज़ सुपरहिट फ़िल्में प्रदर्शित होगी।
अनमोल सिनेमा पर ‘हिंदुस्तान मेरी जान’ मैराथन सुबह सूरज निकलने से लेकर रात तक लोगों के दिल में देशभक्ति की धड़कन तेज रखेगा। दिन की शुरुआत होगी जोश से भरी ‘कसम हिंदुस्तान की’ से, इसके बाद ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो’ में भावुक देशप्रेम देखने को मिलेगा। दोपहर में सदाबहार ब्लॉकबस्टर ‘गदर : एक प्रेम कथा’ प्रसारित होगी।इसके बाद आएगा सूर्या एस3 का हाई-वोल्टेज एक्शन। शाम होते ही स्क्रीन पर छा जाएगी देशभक्ति की कल्ट क्लासिक ‘तिरंगा’ और रात का समापन होगा थ्रिल और एक्शन से भरपूर फिल्म‘अटैक’ के साथ।
ज़ी एक्शन पर ‘हिंदुस्तान की कसम’ स्पेशल में मिलेगा बिना रुके ऐक्शन और जोश। शुरुआत होगी ‘दुर्गा आईपीएस’ के दमदार जज़्बे से। ‘आर्मी’ याद दिलाएगी हमारे सैनिकों की कुर्बानी और हिम्मत। जोशीले समापन के साथ आएगा ‘चक्र का रक्षक’ और ‘राउडी रक्षक’ का ताबड़तोड़ रोमांच। प्राइम टाइम में आएगी ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’, जहां सनी फिर साबित करते हैं – “भारत के खिलाफ साज़िश रची तो अंजाम बुरा होगा!”।
अनमोल सिनेमा 2 पर होगा गर्व का डबल धमाका, दो बड़े चैनल प्रीमियर के साथ। शाम सात बजे भारत के महानतम सैनिकों में से एक की प्रेरणादायक कहानी ‘सैम बहादुर’, प्रसारित होगी,जो साबित करती है कि “एक सैनिक सिर्फ दो चीज़ों के लिए लड़ता है – अपने देश के लिए, और अपने साथी सैनिक के लिए।” फिर रात 9:30 बजे साहस और संघर्ष की अमर गाथा ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ प्रसारित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here