(24x7newstime Correspondent)
बेंगलुरु। भारत की अग्रणी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस ने ऑस्ट्रेलियाई कंपनी टेलस्ट्रा समूह के साथ एक संयुक्त उपक्रम बनाने की घोषणा की है जो वहां एआई-आधारित क्लाउड और डिजिटल समाधान प्रदान करेगी।
इंफोसिस ने बुधवार को बताया कि वह टेलस्ट्रा से वर्सेंट ग्रुप की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। कंपनी में टेल्स्ट्रा की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी बनी रहेगी। वर्सेंट ग्रुप ऑस्ट्रेलिया में डिजिटल समाधान और क्लाउड सेवा प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी है। इस समझौते से इंफोसिस की एडवांस्ड एआई की क्षमता, क्लाउड, डाटा और डिजिटल सलाह सेवा और बेहतर बनेगी।





