Tuesday, June 2, 2026
spot_img

बैतूल में बैलगाड़ियों पर निकली तिरंगा यात्रा ने किया सबका ध्यान आकर्षित

(24x7newstime Correspondent)
भोपाल । मध्यप्रदेश के आदिवासीबहुल जिले बैतूल में स्वतंत्रता दिवस के पहले बैलगाड़ियों पर निकली गई तिरंगा यात्रा सोशल मीडिया पर इन दिनों जम कर वायरल हो रही है। मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने भी इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। उन्हाेंने इस वीडियो के साथ कहा है, ”तिरंगा, हमारी सांस्कृतिक एवं भौगोलिक विविधताओं को एक सूत्र में पिरोकर अद्भुत राष्ट्रभक्ति का सृजन करता है… बैतूल जिले के चिरापाटला मंडल में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बैलगाड़ी और ढोल-बाजों के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा ने जन-जन में देशप्रेम की भावना को और प्रबल कर दिया। आइए, हम सभी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराकर देश के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले वीरों को नमन करें।” वीडियो में बहुत से लोग बैलगाड़ियों के साथ ही पैदल, हाथों में तिरंगा लेकर ढोल के साथ नाचते-गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बैतूल मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम संभाग का आदिवासीबहुल जिला है। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी इसी जिले से आते हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles