सुनील शेट्टी व गायक सवाई भट्ट होंगे मटकी फोड़ प्रतियोगिता में शामिल

0
119

(24x7newstime Correspondent)
भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन 23 अगस्त को करोंद चौराहा पर किया जाएगा जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी और इंडियन आइडल के लोकप्रिय गायक सवाई भट्ट विशेष रूप से शामिल होंगे।यह जानकारी श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी भोपाल के पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने समिति की बैठक में दी। उन्होंने बताया कि वह पिछले 19 वर्षों से इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें विभिन्न जिलों से आई टीमें भाग लेती हैं और लाखों दर्शक इसे देखने पहुंचते हैं। आयोजन के दौरान बाल विवाह, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और अन्य सामाजिक संदेशों को भी मंच से प्रसारित किया जाता है।
श्री सुमित पचौरी ने इस प्रतियोगिता को प्रदेश की सबसे बड़ी मटकी फोड़ प्रतियोगिता होने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में टीमों के आने की संभावना है और आयोजक समिति ने इसे भव्य रूप देने की तैयारी पूरी कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here