(24x7newstime Correspondent)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के दौरान इस बार 31 घंटे 45 मिनट तक लगातार विधानसभा का संचालन हुआ। इस दौरान सरकार के विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा हुई। विधानसभा के मानसून सत्र में कुल स्थगन समय 00 घंटे 43 मिनट रहा। कुल समयावधि 32 घंटा 28 मिनट तक सदन की कार्यवाही हुई।
उत्तर प्रदेश अठारहवीं विधान सभा का वर्ष 2025 का द्वितीय सत्र 11 अगस्त 2025 को प्रारम्भ होकर 14 अगस्त 2025 को सम्पन्न हुआ। 13 एवं 14 अगस्त 2025 को अनवरत उपवेशन के उपरांत सदन को आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया। इस दौरान मानसून सत्र की कार्यवाही सुचारु एवं विधिवत संचालित हुई और सभी निर्धारित विधायी कार्य पूर्ण किए गए। सदन के दौरान कुल प्राप्त प्रश्न 2,366, तारांकित प्रश्न 543 तथा अतारांकित प्रश्न 1,498 रही। वहीं उत्तरित प्रश्नों में अल्पसूचित तारांकित प्रश्नों की संख्या 1 तारांकित प्रश्न 41, कुल अतारांकित प्रश्नो की संख्या 363 रही। इसी तरह ऑनलाइन प्राप्त प्रश्नों में से 2164 प्रश्न (91.46 प्रतिशत) प्राप्त हुए।
वहीं नियम-51 के अंतर्गत कुल 193 सूचनाएं प्राप्त हुई जिनमें ध्यानकर्षण के लिये 158 स्वीकार हुई तथा 35 सूचनाएं अस्वीकार हो गयी। सदन की कार्यवाही के दौरान याचिका समिति में प्राप्त याचिकाएं 437 ग्राह्य 380 अग्राह्य 1 तथा व्यक्तिगत याचिकाओं की संख्या 56 रही। यदि अन्य अन्य नियमगत सूचनओं पर गौर किया जाए तो वर्ष 2025 के दिृतीय सत्र नियम 56 के अर्न्तगत प्राप्त सूचनाओं में कुल प्राप्त 30 सूचनाओं में ग्राहयता हेतु स्वीकार 11, ध्यानाकर्षण हेतु 3 तथा अस्वीकृत सूचननाओं की संख्या 16 रही। वहीं नियम-301 के अर्न्तगत कुल प्राप्त 151 सूचनाओं में स्वीकृत सूचनाएं 129 तथा अस्वीकृत सूचनाएं 22 रही। नियम-300 के तहत कुल प्राप्त सूचनाओं की संख्या 9 रही जो सभी अस्वीकृत हो गयी। वहीं नियम-103 के प्रस्ताव के तहत कुल प्राप्त 17 सूचनाओं में ग्राह्य 16 तथा अग्राह्य सूचना 1 रही। इसी तरह नियम 103 के अर्न्तगत कुल प्राप्त 17 प्रस्तावों में 16 ग्राहय किए गए जबकि एक प्रस्ताव अग्राह हो गया।





