Tuesday, June 2, 2026
spot_img

मतदाता सूची के भ्रामक आंकड़े देने पर सीएसडीएस के संजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की 2024 के चुनावों की मतदाता सूची के भ्रामक आंकड़े देने के मामले में सेंटर फॉर स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (सीएसडीएस) के संजय कुमार पर नासिक
में जिला चुनाव कार्यालय की तरफ से उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मतदाता सूची की भ्रामक जानकारी देने के मामले में एक दिन पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने संवाददाता सम्मेलन में सीएसडीएस के भ्रामक आंकड़ों को सार्वजनिक करने के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा था। यह मामला हालांकि सामने आने पर संजय कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में माफी मांगते हुए इस पोस्ट को पहले ही हटा लेने की बात कही थी।
श्री संजय कुमार पर मामला दर्ज होने की जानकारी नासिक के जिला चुनाव कार्यालय द्वारा संचालित डीईओनासिक पर
एक एक्स पोस्ट के माध्यम से सामने आयी है। इस पोस्ट में लिखा गया कि सीएसडीएस के संजय कुमार ने महाराष्ट्र लोकसभा 2024 और महाराष्ट्र विधान सभा 2024 के लिए 126-देवलाली विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की भ्रामक जानकारी पोस्ट की है, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे जानकारी
केवल चुनाव आयोग की वेबसाइट से ही सत्यापित करें।
इससे पहले संजय कुमार ने 17 अगस्त को किये ट्वीट में बताया था कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में
वोटों की संख्या में काफी अंतर था। उन्होंने 100 विधानसभा सीटों का उदाहरण दिया था। अब उन्होंने इसे आंकड़ों का गलत विश्लेषण बताया है। इसके बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। संजय कुमार ने कहा था कि उनकी टीम ने चुनाव आंकड़ों का गलत विश्लेषण किया था, इसके लिए उन्होंने माफी मांग ली थी।
भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक दिन पहले ‘एक्स’ पोस्ट में निशाना साधते हुए कहा था कि यह वह संस्थान, जिसके आंकड़ों पर भरोसा कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के मतदाताओं को बदनाम किया, अब खुद मान चुका है कि उसके आंकड़े ग़लत थे। संजय कुमार की ओर से पोस्ट हटाये जाने पर भाजपा ने उनकी आलोचना करते हुए कहा था कि यह वही संस्था है, जिस पर श्री गांधी भरोसा करते हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles