(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नोएडा । उत्तर प्रदेश स्थित जिला गौतमबुद्धनगर की नवांगतुक जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट एक्स को बंद कर दिया है।गौरतलब है कि राजनीतिक पार्टियां विशेषकर समाजवादी पार्टी एवं अन्य दलों द्वारा लगातार एसआईआर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा और ट्रोल भी किया जा रहा है। एसआईआर को लेकर विपक्ष लगातार निशाना बना रहा,वहीं आज जिला कलेक्ट्रेट पर समाजवादी की महिला विंग द्वारा इस प्रकरण में जमकर नारे बाजी और विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। ऐसे में परिवार के अन्य सदस्यों को भी ट्रोल किया जा रहा था।
सोशल मीडिया पर लगातार आईएएस अधिकारी परिवार के सदस्यों की फोटो लगाकर उनके बारे में कथित शब्दों का इस्तेमाल पदस्थ परिवार का बना जी का जंजाल। सुश्री मेधा रूपम के पिता मुख्य चुनाव अधिकारी हैं जिसपर विपक्षी दलों को परेशान किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। दरअसल पिछले कई दिनों से डीएम मेधा रूपम के परिवार के कई सदस्यों की फोटो वायरल कर टिप्पणी कर रहे थे यूजर्स। हाल ही में नोएडा जिलाधिकारी का पद संभालने वाली 2014 बैच की आईएएस अधिकारी मेधा रूपम ने आखिरकार एक्स साइट को बंद करने का मन बनाया है।





