मोहन यादव ने जनता से की गणेशोत्सव में पर्यावरण हितैषी प्रतिमाओं के उपयोग करने की अपील

0
124

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
भोपाल। आगामी 27 अगस्त से शुरु हो रहे 10 दिवसीय गणेशोत्सव के पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश की जनता से इस पर्व के दौरान पर्यावरण हितैषी प्रतिमाओं के उपयोग का आह्वान किया है।
डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि घर घर लोग गणेशोत्सव का आयोजन करते हैं, ऐसे में पर्यावरण हितैषी प्रतिमाओं के उपयोग के लिए सरकार और भारतीय जनता पार्टी दोनों काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी संगठन के साथ बैठकर भी योजना बनाई गई है। लोग पर्यावरण हितैषी जैसे मिट्टी और गोबर की प्रतिमा का उपयोग करें, इसे जन अभियान बनाने का निर्णय किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here