काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर आरती के समय दिखा उल्लू, बना चर्चा का विषय

0
108

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर पिछले कुछ दिनों से आरती के समय एक उल्लू दिखाई दे रहा है, जो काशीवासियों और दर्शनार्थियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो और फोटो भी खूब वायरल हो रहीं हैं।
श्री काशी विश्वनाथ न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए लिखा, “कल रात शयन आरती के दौरान दिखने के बाद आज पुनः श्वेत उल्लू श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर श्रृंगार आरती के समय उपस्थित हुए।” (वीडियो और फोटो: श्री काशी विश्वनाथ धाम ऑफिशियल)
उन्होंने आगे लिखा, “ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ बहुत ही शुभ होने वाला है। आज फिर श्वेत उल्लू उसी स्थान पर प्रकट हुआ।” उन्होंने बताया कि इस पक्षी का दर्शन अत्यंत दुर्लभ माना जाता है।
वहीं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नित्य दर्शनार्थी अशोक कुमार ने बताया कि उल्लू पिछले कुछ दिनों से शयन आरती और श्रृंगार आरती के दौरान एक ही स्थान पर आकर बैठ रहा है। उन्होंने कहा, “डमरू और घंटा-घड़ियाल की आवाज से भी यह पक्षी नहीं घबराता।” इस दृश्य को देखने के लिए बाबा के भक्त उत्साहित रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here