Tuesday, June 2, 2026
spot_img

महाराष्ट्र से संबद्ध सभी राजनीतिक दल राधाकृष्णन का समर्थन करें: आठवले

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि श्री सी.पी. राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं इसलिए महाराष्ट्र से संबद्ध सभी राजनीतिक दलों को उपराष्ट्रपति पद के लिए उनका समर्थन करने की अपील है।
श्री आठवले ने बुधवार को यहां एक बयान में कहा कि श्री राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर संवैधानिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है इसलिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार, शिव सेना उद्धव ठाकरे तथा अन्य दलों के सभी सांसदों से अपील है कि वे उप राष्ट्रपति पद के लिए श्री राधाकृष्णन का समर्थन करें।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पहली बार महाराष्ट्र के राज्यपाल को उप राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए चुनाव मैदान में उतारा गया है और उन्होंने अपना नामांकन भर दिया है। उनका कहना था कि यह पूरे महाराष्ट्र के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है इसलिए महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले सभी सांसदों को उनके पक्ष में मतदान करना चाहिए।
उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में श्री राधाकृष्णन के कई दशकों के योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके कार्यों को अतुलनीय बताया और कहा कि उनका कार्य सभी के लिए प्रेरणास्पद है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles