Wednesday, June 3, 2026
spot_img

महिला जज से रंगदारी मांगी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
रीवा । मध्यप्रदेश के रीवा जिले में पदस्थ एक महिला जज से रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार त्योंथर सिविल न्यायालय में पदस्थ महिला जज मोहिनी भदौरिया से अज्ञात आरोपियों ने पांच सौ करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। मंगलवार को महिला जज को स्पीड पोस्ट से मिले एक हस्तलिखित पत्र में रंगदारी ना देने पर उन्हें जान से मार देने की धमकी दी गई है।
रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि न्यायाधीश की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी बीच महिला जज की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles