Tuesday, June 2, 2026
spot_img

मुंबई से कोंकण के लिए निःशुल्क विशेष गणपति मोदी एक्सप्रेस ट्रेन

(24x7newstime Correspondent)

मुंबई।  महाराष्ट्र के बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने गणेशोत्सव के अवसर पर मुंबई से कोंकण तक यात्रा को सुगम बनाने के लिए दो नि:शुल्क विशेष गणपति मोदी एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू करने की बुधवार को घोषणा की।
गणपति विशेष मोदी एक्सप्रेस ट्रेन आगामी 23 और 24 अगस्त को दादर से पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रस्थान करेंगी। यह ट्रेन रत्नागिरी और कुडाल में रुकेगी और सावंतवाड़ी में अपने अंतिम गंतव्य पर पहुँचेगी। विशेष ट्रेन में श्रद्धालु यात्रियों को निःशुल्क यात्रा, भोजन और पानी उपलब्ध कराए जाएंगे , जिससे उनके गृहनगर तक उनकी आरामदायक यात्रा सुनिश्चित होगी। महाराष्ट्र का कोंकण क्षेत्र भगवान गणेश के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाता है। राज्य के इस सबसे लोकप्रिय त्योहार में भाग लेने के लिए मुंबई और ठाणे से बड़ी संख्या में लोग कोंकण आते हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles