Tuesday, June 2, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया उन्हें नमन

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें नमन किया।
डॉ. यादव ने कहा कि मेजर ध्यानचंद के अप्रतिम समर्पण और लगन ने देश को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा विभिन्न खेलों के माध्यम से देश-प्रदेश का मान बढ़ा रहे खिलाड़ियों की सर्वाेच्च सफलता की मंगलकामना की।
उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद के खेल के प्रति अद्वितीय कौशल और समर्पण ने हॉकी की दुनिया पर अमिट छाप छोड़ी। वर्ष 1926 से 1948 तक अपने खेल कॅरियर के दौरान मेजर ध्यानचंद ने एक हजार से अधिक गोल किए और भारत को वर्ष 1928, 1932 तथा 1936 में लगातार तीन ओलम्पिक में स्वर्ण पदक दिलाए।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles