मृत लोगों के साथ चाय पीने का अनुभव कराने के लिए आयोग का धन्यवाद : राहुल

0
141

(24x7newstime Correspondent)

नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा है कि उसके कारण उन्हें मृत लोगों के साथ चाय पीने का अनुभव हुआ है।
श्री गांधी ने बिहार में मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में कथितरूप से मृत घोषित लोगों के साथ फोटो खिंचवाने और चाय पीने के बाद आयोग पर इस तरह का तंज कसा है।
श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “जीवन में बहुत दिलचस्प अनुभव हुए हैं, लेकिन कभी ‘मृत लोगों’ के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला था। इस अनोखे अनुभव के लिए, धन्यवाद चुनाव आयोग।”
कांग्रेस ने एक बयान में कहा, “बिहार के उन सात मतदाताओं के साथ पार्टी नेता राहुल गांधी चाय पी रहे हैं जिन्हें चुनाव आयोग मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत मृत घोषित हैं। चुनाव आयोग की एसआईआर सूची में उन्हें ‘मृत’ बताया गया है।”
पार्टी ने कहा कि चुनाव आयोग ने मृत, प्रवासी आदि घोषित लोगों की सूची सार्वजनिक रूप से प्रकाशित नहीं की है। ज़मीनी स्तर पर हमारी टीमें इन लोगों की पहचान केवल इसलिए कर पायी क्योंकि वे अनौपचारिक रूप से दो-तीन मतदान केंद्रों में चुनाव आयोग की आंतरिक जानकारी प्राप्त करने में कामयाब रहीं। ये सात मतदाता उस निर्वाचन क्षेत्र के दो-तीन मतदान केंद्रों में अन्यायपूर्ण तरीके से हटाए गए मतदाताओं का केवल एक छोटा सा हिस्सा हैं। यह कोई लिपिकीय त्रुटि नहीं है – यह स्पष्ट रूप से राजनीतिक मताधिकार का हनन है।
कांग्रेस ने कहा कि बेंगलुरु में वोट चोरी का पर्दाफाश होने के बाद, यह स्पष्ट है कि बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में भी समझौता किया गया है। जब जीवित लोगों को मृत घोषित कर दिया जाता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here