Tuesday, June 2, 2026
spot_img

रामलिंगम हत्या मामले में एनआईए ने तमिलनाडु में नौ ठिकानों पर छापे मारे की, एक गिरफ्तार

(24×7 न्यूजटाइम संवाददाता)
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार सुबह 2019 के रामलिंगम हत्याकांड के सिलसिले में तमिलनाडु में नौ ठिकानों पर छापे मारे और प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) आतंकवादी संगठन से संबंधित एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एनआईए की टीमों का तमिलनाडु के दो जिलों में की गई कार्रवाई का मकसद रामलिंगम हत्याकांड से जुड़े फरार घोषित अपराधियों का पता लगाना था। इस कांड को लोगों में भय और सांप्रदायिक नफरत फैलाने के मकसद से अंजाम दिया गया था।
एनआईए ने कोडईकनाल स्थित अंबुर बिरयानी होटल्स के मालिक इम्थातुल्लाह को 2021 से अपने होटल में फरार घोषित अपराधियों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा डिंडीगुल और तेनकासी जिलों में की गई तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण आदि भी जब्त किए गए।
इम्थातुल्लाह ने तीन लोगों को पनाह दी थी। इनमें से दो आरोपी अब्दुल मजीद और शाहुल हमीद को एनआईए ने 25 जनवरी, 2025 को गिरफ्तार कर लिया था जबकि एक अन्य मोहम्मद अली जिन्ना अभी भी फरार है।
एनआईए ने इस मामले की जांच का काम मार्च 2019 में तमिलनाडु पुलिस से लिया था। एजेंसी ने अगस्त 2019 में चेन्नई के पूनमल्ली स्थित अपनी विशेष अदालत में कुल 18 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। इनमें से कुल छह फरार बताए गए थे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles