(24×7 न्यूजटाइम संवाददाता)
विदिशा। राजकीय आईटीआई विदिशा मे पहले आओ पहले पाओ चरण मे सीधे प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ है। जिसमें प्रवेश की अन्तिम तिथि 10 सितंबर है। शासकीय आईटीआई विदिशा मे फिटर ट्रेड में 2 सीट (आईएमसघ), टर्नर ट्रेड में 12 सीट, कारपेंटर ट्रेड में 17 सीटें ही शेष बची हैं। आई टी आई मे प्रवेश लेने का यह अंतिम मौका है। आईटीआई कोर्स पूर्ण करने के उपरांत विभिन्न शासकीय निकायों (रेलवे, एसएससी, सेना, बीएचईएल, एनटीपीसी, बीएआरसी, विद्युत विभाग) एवं प्राइवेट कंपनीयों (टाटा, सुजूकी, होण्डा, याजाकी, वोल्वो एचर, वेल्सपन, मदरसन सूमि) में नियोजन के सुनहरे अवसर उपलब्ध होते हैं। अधिक जानकारी के लिए मो. नं. 7000867951, 8770894719 पर सम्पर्क कर सकते हैं।





