सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी: आनन्दीबेन

0
118

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरूवार को कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है।
श्रीमती पटेल ने विभिन्न विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, किट, टेबलेट व अन्य सामग्री का वितरण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 200 प्री-स्कूल किट, पोषण अभियान के अंतर्गत दस पोषण पोटली आदि वितरित किया जबकि इसके अलावा ललितपुर बजाज पावर प्लाण्ट द्वारा पचास प्री स्कूल किट उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
राज्यपाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है व इसके लिए जिला प्रशासन इसी प्रकार के आयोजन हर तीन माह के अंतराल पर कराकर केन्द्र व प्रदेश की सभी योजनाओं को समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है व उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है, जहां 25 करोड़ की आबादी के कारण सर्वाधिक टीबी मरीज भी हैं, उन्होंने ऐसे रोगियों को बेहतर देखभाल एवं पोषक आहार की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here