Tuesday, June 2, 2026
spot_img

हिन्दी को पुनः प्रतिष्ठित करने में अहम भूमिका निभाई माखनलाल चतुर्वेदी ने : मोहन यादव

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी ने हिंदी को पुन: प्रतिष्ठित करने में अहम भूमिका निभाई और ये राज्य के लिए गर्व की बात है कि उनका जन्म मध्यप्रदेश में हुआ।
डाॅ यादव ने यहां स्थित माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय ‘अभ्युदय-2025’ का उद्घाटन कर पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, कवि डॉ कुमार विश्वास और विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ यादव ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय की पूरे देश में विशिष्ट पहचान है। पंडित माखनलाल चतुर्वेदी ने हिंदी भाषा को पुनर्प्रतिष्ठित करने का महत्वपूर्ण अभियान चलाया। हमें गर्व है कि ऐसे महापुरुष और महान कवि का जन्म मध्यप्रदेश की धरती पर हुआ।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों में सरकार ने कुलपति के स्थान पर ‘कुलगुरु’ शब्द के प्रयोग की परंपरा प्रारंभ की। यह हमारी शिक्षा परंपरा में गुरु को सर्वोच्च स्थान देने का प्रतीक है।
डॉ यादव ने कहा कि देवर्षि नारद को पत्रकारिता का आद्य प्रवर्तक माना जाता है। पत्रकारिता के क्षेत्र में ‘अभ्युदय’ का अर्थ मात्र आरंभ नहीं, बल्कि निरंतर जागरूकता, सत्य की खोज और समाज को नई दिशा देने वाले उत्तरदायित्व की यात्रा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रत्येक पर्व हमें कोई न कोई संदेश देते हैं। दशहरा का पर्व पुरुषार्थ का संदेश देता है और यह बात माखन दादा से भी जुड़ती है। उन्होंने पत्रकार रहते हुए देश और समाज के हित के लिए आंदोलन का भी रास्ता अपनाया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles