(24×7 न्यूजटाइम संवाददाता)
नयी दिल्ली। देश के 17वें उपराष्ट्रपति पद के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व न्यायाधीश बी़ सुदर्शन रेड्डी ने आज गुरूवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी , शरद पवार और राम गोपाल यादव समेत इण्डिया गठबंधन के तमाम नेता मौजूद थे। श्री रेड्डी ने चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है। गौरतलब है कि श्री रेड्डी उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश है जिनको इण्डिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है, जबकि सत्ता पक्ष ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी़ पी़ राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। देश के 17वें उपराष्ट्रपति पद के लिए नौ सितंबर को मतदान होना है और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।





