Tuesday, June 2, 2026
spot_img

एशिया कप: भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

राजगीर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए, हीरो पुरुष एशिया कप राजगीर बिहार 2025 के राजगीर हॉकी स्टेडियम में अपने दूसरे सुपर 4 मैच में मलेशिया को 4-1 से हराकर अंतिम रेखा पार कर ली। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह अपना 250वां मैच खेलने की उपलब्धि हासिल।
मेजबान टीम के लिए मनप्रीत सिंह (17वें मिनट), सुखजीत सिंह (19वें मिनट), शिलानंद लाकड़ा (24वें मिनट) और विवेक सागर प्रसाद (38वें मिनट) ने गोल किए। इस बीच, शफीक हसन (2वें मिनट) ने मलेशिया के लिए गोल किया।
शुरुआती मुकाबलों में मलेशिया ने शफीक हसन के (दूसरे मिनट) में किये गोल से बढ़त हासिल की। इसके बाद, मलेशिया ने गेंद पर कब्जा जमाया और मेजबान टीम पर दबाव बनाए रखा। पहले क्वार्टर के मध्य में, दिलप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह और उनकी टीम के साथ भारत ने आक्रामक रुख़ अपनाया, लेकिन मलेशिया ने अपनी पकड़ बनाए रखी। पहले क्वार्टर के बाद मलेशिया 1-0 से आगे था।
दूसरे क्वार्टर के शुरुआती मिनटों में, भारत को लगातार पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिनमें से चार नाकाम रहे। पांचवें पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत सिंह का शॉट बचा लिया गया, इसके बाद भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह (17वें मिनट) गोलकर स्कोर 1-1 कर दिया। कुछ मिनट बाद सुखजीत सिंह (19वें मिनट) ने मेज़बान टीम के लिए स्कोर 2-1 कर दिया। आधे घंटे का समय बीतने के साथ, दिलप्रीत सिंह ने मैदान के बीचों-बीच गेंद उठाई और शिलानंद लाकड़ा (24वें मिनट) में गोलकीपर को छकाते हुए स्कोर 3-1 कर दिया। मलेशिया ने पहले हाफ के आखिरी क्षणों में आक्रमण किया, लेकिन भारत के रक्षापंक्ति ने उन्हें रोके रखा और हाफ-टाइम तक 3-1 की बढ़त के साथ खेल रहा था।
तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में, मलेशिया को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला और वह अंतर कम करने की उम्मीद कर रहा था। हालाँकि, कृष्ण बहादुर पाठक ने इसे शानदार तरीके से बचाकर भारत की बढ़त बनाए रखी। मेज़बान टीम अपनी स्थिति और मजबूत करने की कोशिश कर रही थी और लगातार आक्रमण कर रही थी। क्वार्टर के बीच में मनप्रीत ने विवेक सागर प्रसाद (38वें मिनट) गोलकर स्कोर 4-1 कर दिया। इसके बाद मुकाबले पर पूरी तरह से नियंत्रण बनाए रखते हुए, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चौथे क्वार्टर के शुरुआती मुकाबलों में गेंद पर कब्ज़ा बनाए रखा। हार मानने को तैयार नहीं, मलेशियाई टीम लगातार हमले करती रही, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय रक्षापंक्ति ने विरोधियों के लिए दरवाजे बंद कर दिए। अंततः भारत ने उस रात 4-1 से आसान जीत हासिल की।
भारत का अगला मुकाबला सुपर 4 पूल चरण में शनिवार चीन से होगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles