Tuesday, June 2, 2026
spot_img

एस. जयशंकर लावरोव से मुलाकात करेंगे

(24x7newstime Correspondent/Agency)
नयी दिल्ली/माॅस्को। विदेश मंत्री एस. जयशंकर 21 अगस्त को माॅस्को में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे।
रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा, ”21 अगस्त को विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव मास्को में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे। दोनों मंत्री हमारे द्विपक्षीय एजेंडे के प्रमुख मुद्दों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय ढाँचे के भीतर सहयोग के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा करेंगे।”
यह बैठक रूस के साथ तेल व्यापार जारी रखने के दंड के रूप में अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत के भारी शुल्क के बाद हो रही है। इन नए घटनाक्रमों के मद्देनजर रुस और भारत ने व्यापार, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, विज्ञान आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी ”रणनीतिक साझेदारी” को गहरा करने का संकल्प लिया है। दोनों नेताओं ने जुलाई में ब्राज़ील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय संबंधों और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की थी। इससे पहले इसी महीने में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डाभोल ने रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और बाद में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles