Tuesday, June 2, 2026
spot_img

जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को सामंजस्य से काम करना चाहिए : खंडेलवाल

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा है कि जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के बीच सामंजस्य एवं संयम आवश्यक है, ताकि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से हो सके।
श्री खंडेलवाल रविवार को बैतूल प्रवास के दौरान स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुए और मीडिया से चर्चा कर रहे थे। दरअसल हाल ही में भिण्ड विधायक और कलेक्टर के बीच हुए विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों पर जनता की समस्याओं का दबाव होता है, जिससे अनचाहे व्यवहार की स्थिति बन जाती है। इसी तरह अधिकारियों को भी परिस्थितियों के अनुसार संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।
श्री खंडेलवाल ने कहा, “मानव स्वभाव है, परिस्थिति के कारण कभी-कभी विवाद की स्थिति बन जाती है, लेकिन हमारा निरंतर प्रयास है कि जनप्रतिनिधि और ब्यूरोक्रेट्स के बीच सामंजस्य बना रहे।”
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि ऐसी घटनाओं पर संगठन और सरकार ने संज्ञान लिया है तथा मुख्यमंत्री ने भी चर्चा की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रयास रहेगा कि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles