Tuesday, June 2, 2026
spot_img

जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने उज्जैन में किए श्री महाकाल के दर्शन

(24×7 न्यूजटाइम संवाददाता)
उज्जैन । जर्मनी से मध्यप्रदेश के उज्जैन में उद्योग क्षेत्र से जुड़ी संभावनाएं तलाशने आए एक प्रतिनिधिमंडल ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए और कहा कि भारत को वह अपने दूसरे घर के रूप में देखते है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार विक्रम उद्योगपुरी और स्मार्ट सिटी कार्यालय भ्रमण हेतु यहां आये प्रतिनिधिमंडल ने अपने प्रवास के दौरान कल श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन किये। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उपप्रशासक एवं डिप्टी कलेक्टर एसएन सोनी द्वारा प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि उनको उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान एक अलग ऊर्जा की अनुभूति हुई और श्री महाकालेश्वर भगवान के समक्ष उनको एक जुड़ाव व शांति का अनुभव हुआ।
नवंबर 2024 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जर्मनी यात्रा तथा भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुए एमओयू के चलते द्विपक्षीय सहयोग को नए आयाम दिए जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल के आने का उद्देश्य यह है कि वे संभावनाएं तलाशेंगे कि, यहां हो रहे इनोवेशन, रिसर्च व डेवलमेंट में वे क्या मदद कर सकते हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles