जीएसटी मेंसुधार से आम जनता का जीवन आसान होगा अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : मोदी

0
123

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों के पुनर्गठन और प्रणाली में सुधार के लिए जीएसटी परिषद के बुधवार के फैसले पर प्रसन्नता जाहिर की है और कहा है कि इससे आम आदमी का जीवन आसान होगा और अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।
जीएसटी की चार मुख्य दरों को दो स्लैबों में सीमित करने और अन्य निर्णय के बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद के निर्णय की घोषणा के बाद श्री मोदी ने एक बयान में कहा,” अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान मैंने जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार लाने के हमारे इरादे के बारे में बात की थी।”
प्रधानमंत्री ने कहा किकेंद्र सरकार ने जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने और प्रक्रियागत सुधारों के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया था, जिसका उद्देश्य आम आदमी के जीवन को आसान बनाना और अर्थव्यवस्था को मज़बूत करना है। श्री मोदी ने कहा,”यह बताते हुए खुशी हो रही है कि केंद्र और राज्यों की जीएसटी परिषद ने सामूहिक रूप से केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कटौती और सुधारों पर प्रस्तुत प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त की है, जिससे आम आदमी, किसानों, एमएसएमई, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं को लाभ होगा।” प्रधानमंत्री ने कहा,” व्यापक सुधार हमारे नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाएंगे और सभी के लिए, विशेष रूप से छोटे व्यापारियों और व्यवसायों के लिए व्यापार करने में आसानी सुनिश्चित करेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here