Tuesday, June 2, 2026
spot_img

तेज सज्जा की फिल्म ‘मिरई’ का ट्रेलर रिलीज

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार तेज सज्जा की आने वाली फिल्म ‘मिरई’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
कार्तिक गट्टमनेनी के निर्देशन और टीजी विश्व प्रसाद एवं कृति प्रसाद के प्रोडक्शन में बनी फिल्म मिरई के लिए नॉर्थ मार्केट से धर्मा प्रोडक्शंस भी जुड़ चुकी है।फिल्म ‘मिरई’ 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एक विशाल युद्धभूमि पर बनी यह फिल्म अपने ट्रेलर के माध्यम से, दर्शकों को एक बिल्कुल नए ब्रह्मांड में ले जाती है, जहां अच्छाई और बुराई का सबसे भीषण टकराव होता है। विशेष रूप से मंचु मनोज़ का खतरनाक खलनायक अवतार और पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर ‘हनुमान’ से दर्शकों का दिल जीत चुके करिश्माई अभिनेता और फिल्म के नायक तेजा सज्जा का निडर सुपर योद्धा लुक, इस क्लैश को और रोमांचक बना देता है।
मंचु मनोज़ और तेजा सज्जा के साथ इस फिल्म में जगपति बाबू, जयराम, श्रिया सरन और रितिका नायक जैसे दमदार किरदार भी हैं। साथ ही हर फ्रेम में विश्वस्तरीय वीएफएक्स, भव्यता और डिटेलिंग से सजी यह फिल्म, भारतीय सिनेमा के लिए एक नई मिसाल पेश करती है।

 

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles