निरहुआ और पुष्पा वर्मा स्टारर फिल्म”बलमा बड़ा नादान 2″ 19 सितंबर होगी रिलीज

0
272

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

मुंबई।  दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और पुष्पा वर्मा स्टारर फिल्म बलमा बड़ा नादान 2″, 19 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म बलमा बड़ा नादान 2 के का निर्देशन महमूद आलम ने किया है, जबकि संगीत मधुकर आनंद ने तैयार किया है। इस फिल्म की कहानी दादी और पोते के रिश्ते पर केंद्रित है। इस फिल्म में निरहुआ मुख्य भूमिका में हैं, जबकि पुष्पा वर्मा उनकी दादी की भूमिका में नजर आएंगी।
पुष्पा वर्मा ने बताया कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा है। उन्होंने बताया कि दिनेश लाल यादव के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक महमूद आलम ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म में दादी और पोते के रिश्ते को बहुत ही खूबसूरती से दिखाने की कोशिश की है। फिल्म बलमा बड़ा नादान 2″ 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ ,ऋचा दीक्षित ,विजय महादेव गोस्वामी,पुष्पा वर्मा ,संजय पाण्डेय,मनोज सिंह टाइगर,अनूप अरोरा,अंजली चौहान,कादिर शेख,रत्नेश वर्मा,नीलम पाण्डेय,जय प्रसाद,फारुख अंसारी,कलामुदिन,दिनेश लहरी और रवि राज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here