Tuesday, June 2, 2026
spot_img

प्रदेश में उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों को योगी की चेतावनी

(24x7newstime Correspondent)
लखनऊ। योगी सरकार ने एक बार फिर साफ किया है कि प्रदेश में कहीं भी उर्वरकों की दिक्कत या कमी नहीं है। किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। सरकार ने खाद के अनावश्यक भंडारण न करने की अपील की है। कृषि विभाग ने सभी 18 मंडलों में खाद की उपलब्धता व बिक्री की जानकारी दी। कृषि विभाग के मुताबिक खरीफ सत्र में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अभी तक अधिक खाद की बिक्री हुई है। पहली अप्रैल से 12 अगस्त 2025 तक जहां 29,52,305 मीट्रिक टन उर्वरक की बिक्री हुई है, वहीं पिछले वर्ष (2024) में इस अवधि में यह आंकड़ा 24,80,904 मीट्रिक टन था। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक 4,71, 401 मीट्रिक टन अधिक बिक्री हो चुकी है। वहीं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनपदों में निरंतर मॉनीटरिंग कर किसानों को सहजता से खाद उपलब्ध कराया जाए।
कृषि मंत्री ने की किसानों से अपील
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की कि खाद का भंडारण न करें। जितनी आवश्यकता है, उतना खाद लें, जब-जब आवश्यकता है, तब-तब खाद लें। हर जनपद में शिकायत प्रकोष्ठ है। किसी भी परेशानी की स्थिति में अवगत कराएं। कृषि मंत्री ने उर्वरक की ओवररेटिंग, कालाबाजारी करने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी है। उन्होंने जनपद में तैनात अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण करने, किसानों से संवाद स्थापित करने और समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles