Tuesday, June 2, 2026
spot_img

भाजपा नेता की कार से करोड़ों का नशीला पदार्थ बरामद, आरोपी फरार

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
आगर मालवा। मध्यप्रदेश के आगर मालवा कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता की कार से करोड़ों रुपये कीमत का केटामाइन, एम.डी. ड्रग्स, केमिकल्स और प्रयोगशाला उपकरण जब्त किए हैं। हालांकि भाजपा नेता मौके से भागने में सफल हो गया।
पुलिस के अनुसार 12 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर गणेश गौशाला, आगर–बड़ौद रोड पर खड़ी आर्टिगा कार (MP-13-CE-6055) और इग्निस कार (MP-13-CD-4006) की घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही आर्टिगा कार चालक और भाजपा नेता राहुल आँजना भाग निकला, जबकि ईश्वर मालवीय (33) निवासी थडौदा और दौलत सिंह आँजना (35) निवासी गुराडिया बड़ौद को गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी में पुलिस को 9.250 किलो केटामाइन जिसकी कीमत लगभग ₹4.62 करोड़, 12.100 किलो अमोनियम क्लोराइड, 35 लीटर आइसोप्रोपाइल अल्कोहल कीमत लगभग ₹25 लाख, 6 ग्राम एम.डी. ड्रग्स कीमत ₹7,800 बरामद हुए। साथ ही वाटर बाथ, वैक्यूम ओवन, मैग्नेटिक स्ट्रर, फ्लास्क, परखनली, जार आदि प्रयोगशाला उपकरण जब्त किए गए। जब्त वाहनों में आर्टिगा कार ₹12 लाख और इग्निस कार ₹8 लाख शामिल हैं।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे बड़े खुलासे की उम्मीद है। फरार भाजपा नेता राहुल आँजना की तलाश तेज कर दी गई है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles